दो बच्चों को लेकर भिखारियों की तरह भटक रही,

त्वरित ख़बरें - चाबुक मारने वाले भाई ने अब घर से निकाला , पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थाने से भगा दिया

रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रहने वाली दीपा शर्मा को इनके भाई अनुराग शर्मा ने संपत्ति के विवाद की वजह से घर से निकाल दिया। बीते 4 दिनों से 1 जोड़ी कपड़े और दो बच्चों के साथ महिला सखी सेंटर में रहने को मजबूर हैं। अब सखी सेंटर वाले भी इन्हें कोई और ठिकाना ढूंढने को कह रहे हैं। महिला कह रही है कि शहर में 75 लाख का घर होने के बावजूद आज मुझे भिखारियों की तरह भटकना पड़ रहा है। कोई मेरी मदद करने वाला नहीं है । पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही। भाई ने बुरी तरह से पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया मगर भाई से पूछताछ तक नहीं हुई।

मामला 26 फरवरी का है। गुस्से में आकर महिला के भाई अनुराग शर्मा ने बिजली के वायर को चाबुक की तरह इस्तेमाल करते हुए महिला को पीटा था। दीपा पारिवारिक कारणों से पति से अलग मायके में रह रहीं थीं। दीपा का दावा है कि प्रॉपर्टी से बेदखल करने की नियत से भाई ने मुझे पीटा और घर से निकाल दिया। अब दो बच्चों के साथ महिला मदद की आस लिए भटक रही है।