श्रावण मास के अंतिम सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव ने किया भगवान शिव को जल अर्पित
भिलाई l त्वरित खबरें l श्रावण का माह भोलेनाथ का पवित्र महीना होता है l देश भर में सावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा पूरी निष्ठा के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती हैं साथ ही भक्तजनों द्वारा अलग अलग तरह से अपनी मनोकामनाएं भी प्राप्त की जाती हैं जिससे की घर परिवार कारोबार में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहे इसी तरह श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने शिवनाथ नदी से जल उठा कर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया एवं जलाभिषेक किया साथ ही तीनोंलोकों के स्वामी भोले बाबा से देश प्रदेश की रक्षा और समृद्धि की कामना भी की गई! भगवान शंकर आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें बोल बम l