ग्राम पंचायत निकुम में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया सावन पर्व
दुर्ग / सावन सोमवार के दिन ग्राम पंचायत निकुम में ग्रामवासी द्वारा एक विशाल यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा शिवजी का जल अभिषेक किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच मुक्ती सुधाकर, सचिव इन्द्रजीत महिलांगे , रोजगार सहायिका अनीता टंडन , धर्मेन्द्र कुमार साहू पंच वार्ड 13, पंच वार्ड 5 से बलराम देशलहरा एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए एवं हर्षोल्लास के साथ सावन का यह पर्व मनाया गया एवं भगवान शिव से गांव के कल्याण हेतु प्रार्थना भी किया गया समस्त ग्रामवासीयों द्वारा महाप्रसाद का वितरण भी किया गया |
ग्राम पंचायत निकुम
ग्राम निकुम में सावन पर्व धूमधाम से मनाते ग्राम वासी