देशभर में मंगलवार को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बाबा महाकाल के भक्तों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जगह-जगह पर भक्त अपनी तरह से तैयारी में जुटे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बाबा महाकाल की शोभा यात्रा की बेहतरीन तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें भगवान भोले रोड पर ही थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं भूत, अघोरी की वेशभूषा बनाए महाकाल भक्त भी जमकर नाच रहे हैं। सभी की जुबान पर केवल भगवान भोले का नाम है।
शिवरात्री के मद्देनजर संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडली ने लगातार तीसरी बार भगवान महाकाल ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया है। इसके लिए आयोजकों ने काफी लंबे समय से तैयारी की थी। इस यात्रा के लिए न सिर्फ प्रदेश के कलाकारों को, बल्कि दूसरे प्रदेश के कलाकारों को भी बुलाया गया था।
भगवान महाकाल की शोभायात्रा दोपहर करीब 12 बजे शहर के गुरुनानक चौक से शुरू हुई थी जो अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि ये यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करेगी। इसमें बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए हैं। इस यात्रा की खास बात ये है इसमें भगवान महाकाल की झांकी भी निकाली जा रही है। जिसमें बाबा के अभिषेक के दृश्य को दिखाया गया है। बाबा की झांकी देखने हजारों की भीड़ रोड पर मौजूद रही।
भगवान महाकाल की झांकी।वहीं हरियाणा, जबलपुर और प्रदेश के कलाकार भगवान शंकर का रूप लिए रोड में नृत्य करते नजर आए। साथ ही भूत-पिशाच के वेशभूषा लिए लोग भी भगवान शंकर के गाने में जमकर नाच रहे थे। यहां न सिर्फ कलाकार बल्कि आम लोग भी उनके साथ नाचते गाते नजर गए। लोगों ने जमकर जयकारा लगाया। रास्ते में एक पल को ऐसा लगने लगा कि भगवान महाकाल खुद साक्षात सामने आ गए हैं। शोभायात्रा में बैंड बाजा भी है। जिसमें भगवान शंकर के ही गाने बजाए जा रहे थे। दूसरे प्रदेश से आए कलाकारों ने भगवान शंकर से संंबंधित बहेतरीन प्रस्तुती दी है।
कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुती दी।