दीवानगी : सपने में धोनी ने बुलाया और 1436 किलोमीटर पैदल चलकर हरियाणा से रांची पहुंच गया फैन

त्वरित ख़बरें - अजय ने 12वीं पास कर ली है और फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है।

सपने में धोनी ने बुलाया और 1436 किलोमीटर पैदल चलकर हरियाणा से रांची पहुंच गया फैन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक और दीवाना सामने आया है। हरियाणा के जलान खेड़ा का 18 साल का अजय गिल 16 दिन पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंच गया। हाथों में तिरंगा और कंधे पर क्रिकेट किट लिए धोनी से मिलने 1436 किलोमीटर पैदल ही चलकर पहुंचे अजय गिल के पैरों में छाले पड़ गए हैं। 

अजय के अनुसार धोनी उसके सपने में आएं और पैदल रांची आकर मिलने को कहें। बस क्या था वह रांची की यात्रा पर निकल गया। उसने बताया कि वह धोनी से मिलकर ही यहां से वापस जाएगा। जब वह इतनी दूर की यात्रा पैदल कर सकता है तो धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल सकते हैं। वह इसी जिद के साथ धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर पहुंच चुका है।हालांकि धोनी रांची में नहीं हैं। वह आईपीएल में अपनी टीम का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई गए हुए हैं।

नाई का काम करता है अजय, क्रिकेट खेलना चाहता है

अजय ने 12वीं पास कर ली है और फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है। उसने बताया कि वह क्रिकेट खेलता है और इसी में अपना करियर बनाना चाहता है। जब से महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास लिया। वह खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद से लेकर एक बार फिर से अपना क्रिकेट खेलना चाहता है।

दो साल पहले दुकान बेचकर रांची आ गया था UP का एक फैन

इससे पहले जुलाई 2019 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रवींद्र सैनी धोनी से मिलने रांची आ गए थे। रवींद्र सहारनपुर स्थित अपनी छोटी सी दुकान बेचकर धोनी से मिलने रांची चले आए थे। यहां भी दो साल तक धोनी का आशीर्वाद लेने के लिए भटकते रहे, अंतत: कामयाब हुए। मुलाकात होने पर धोनी ने भी उनकी भावना का सम्मान किया और उन्हें अपने घर पर ही गार्ड की नौकरी पर रख लिया। 2013 से 2018 तक सैनी ने यहां सेवा दी। बाद में मां की बीमारी के कारण रवींद्र को सहारनपुर लौटना पड़ा।