मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से इलाज कराना हुआ आसान:
दुर्ग/ नगर निगम। अगस्त/ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) डॉक्टर मन आगे हमर दुवार से दुर्ग शहर में लोगों को बड़ी राहत है। कोरोना के इस दौर में लोगों को दूसरी बीमारियों की जांच और इलाज अब अपने घरों के निकट ही मुहैय्या हो रहा है। दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र में रोजना 543 लोगों को नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है। यहां 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट से हर वर्ग के लोगों को नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है।
-महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नगर निगम सीमा क्षेत्र के 4 वार्डों में हर रोज चिन्हित क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट पहुंचती है, जहां संबंधित वार्ड के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर,डेंगू,मलेरिया यहां तक के गंभीर बीमारियों का इलाज कराने हर रोज पहुंच रहे हैं। मेडिकल मोबाइल यूनिट से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मकसद के तहत नगर निगम क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना एमएमयू आज 4 वार्डो में किया गया शिविर मरीजों की संख्या - 534, मरीजो का लैब टेस्ट हुआ -93 मरीजो को दवा वितरण हुआ 451, मरीज श्रम विभाग में पंजीकृत है - 27, मरीजो का पंजीकरण हेतु प्रकरण के आवेदन श्रमिक विभाग को प्राप्त हुए - 00, ए. एन. सी. - 03 पी.एन. सी. - 00, जिन्हें रेफेर किया गया - 01, ई.सी.जी. 00 पुरुष : - 73, महिला :- 186 बच्चे :- 275, बुजुर्ग :- 58,किया गया जांच
शुगर जांच(RBS) - 57
Cbc जांच- 04
Hb जांच - 26
थाइरॉइड जांच 02
लिवर फंक्शन टेस्ट 6
रीनल फंक्शन टेस्ट 6
-शुक्रवार को इन वार्डो में लगेगा शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे,
- वार्ड 13 मोहन नगर,नया आमापारा, मड़ई मैदान के पास।- वार्ड 40 सुराना कॉलेज वार्ड। इंदिरा कॉलोनी रोड।
- वार्ड 17 औद्योगिक नगर,शीतला मन्दिर के पास।-वार्ड 02 राजीव नगर यादव भवन के पास।शिविर स्थल पर डॉक्टर द्वारा इलाज, दवा वितरण निशुल्क दिया जावेगा।सभी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समस्त जनसाधारण को सूचित करें कि वे अपना श्रमिक/मजदूर कार्ड शिविर स्थल पर लेकर जावें।