उदयपुर के ग्राम भीमपुरी- गायब हुए पंचायत प्रतिनिधि

त्वरित ख़बरें -सभा में फर्जी हाजिरी भरने की बात उठते ही सरपंच सहित गायब हुए पंचायत प्रतिनिधि

ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण दल के द्वारा ग्राम भीमपुरी में मंगलवार को मुनादी कराकर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। विशेष ग्राम सभा डूगुरु तालाब में हुई, जहां मनरेगा अंतर्गत कार्य संपादित हो रहा है। ग्रामीणों के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य मनोज कुमार से सवाल पूछा गया कि क्या ग्राम पंचायत के पंच व उनके प्रतिनिधि के द्वारा बिना कार्य किए हाजिरी भराया जा सकता है। तब सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्य ने बताया कि बिना कार्य किए किसी भी व्यक्ति का हाजिरी नहीं भरा जा सकता।

बता दें कि ग्राम पंचायत भीमपुरी के अंतर्गत 12 मनरेगा अंतर्गत कार्य संपादित कराने के लिए नियुक्त किया गया है। ग्रामीणों के द्वारा दो मेट के द्वारा अपने परिवार के सदस्य का बिना कार्य किए ही हाजिरी भरे जाने का शिकायत किया गया। मेट के द्वारा फर्जी हाजिरी भरने की शिकायत मिलने के पश्चात ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच के साथ-साथ दो मेट जो फर्जी हाजिरी भर रहे थे। सभा स्थल को छोड़कर अन्यत्र चले गए। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा आक्रोश प्रकट किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि गलती करने के कारण ही पंचायत प्रतिनिधि व मेट सभा स्थल छोड़ कर चले गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जो दो मेट के द्वारा फर्जी हाजिरी भरकर शासन के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा हैं उनको तत्काल प्रभाव से हटाकर ग्राम के शिक्षित युवा बेरोजगार को नया मेट बनाने की मांग हो रही है।

शिक्षित महिलाओं को मेट बनाने की रखी मांग: ग्रामीणों ने कार्यवाही पंजी पर सर्वसम्मति से मांग रखा गया कि दो मेट मिथिलेश व दुवेस को हटा कर दो शिक्षित महिलाओं को मेट बनाया जाए। साथ ही ग्रामीणों की यह भी मांग रखा गया कि ग्राम पंचायत के पंच व पंच प्रतिनिधि के द्वारा मनरेगा अंतर्गत कार्य करने पर ही हाजिरी भरे जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मनमाने ढंग से बिना कार्य किए हाजिरी भरा जाता है, जिससे मनरेगा अंतर्गत कार्य सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाता है। साथ ही साथ ग्राम पंचायत भीमपुरी के उप सरपंच द्वारा मजदूरों को यह भी कहा गया है कि यह कार्य मेरे द्वारा लाया गया है और हमारे अनुसार ही कार्य संपादित होगा।