हमारे देश में कहा जाता है कि बच्चे देश का भविष्य है लेकिन इन्हीं बच्चों के हाथों में शराब आ जाए तो बच्चों का भविष्य ही नहीं देश का भी भविष्य खतरे में होगा ,खरोरा परीक्षेत्र के छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत शराब दुकान मे बच्चों को शराब परिवहन करते हुए आसानी से देखा जा सकता है यह एक चिंतनीय विषय है जहां शराब माफियाओं द्वारा छोटे बच्चों का शराब के कारोबार मे उपयोग किया जा रहा है, बच्चों से ही शराब परिवहन कराया जा रहा है।शासन के नियमो के मुताबिक़ किसी नाबालिक को शराब नही देना होता है पर इस नियम की धज्जी उड़ाते खरोरा शराब दुकान में आप कभी भी देख सकते हैं जहां बच्चों को बड़ी मात्रा में आसानी से शराब दी जाती है, शराब मफ़ियाओं के द्वारा बच्चों से ही शराब परिवहन करा कर आसानी से बेचा जा रहा है।