बैंक में चोरी करने घुसा चोर गिरफ्तार,वैशालीनगर में विधायक बंगले के पीछे स्थित है बैंक

त्वरित ख़बरें - आरोपी युवक को बैंक के अंदर से किया गया गिरफ्तार, वैशालीनगर में विधायक बंगले के पीछे स्थित है बैंक, सफाईकर्मी महिला की सतर्कता आई काम |

बैंक में चोरी करने घुसा चोर गिरफ्तार,वैशालीनगर में विधायक बंगले के पीछे स्थित है बैंक

भिलाई : छत्तीसगढ़ के ट्विनसिटी में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह-सुबह बड़ी वारदात होते-होते टल गई। यूको बैंक का ताला तोड़कर चोरी की नियत से अंदर घुसे चोर को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपी युवक राम नगर शिवाजी चौक भिलाई का ही रहने वाला है। यह पूरी घटना भिलाई के रिहाइशी इलाका वैशालीनगर की है। यहां स्थित यूको बैंक में ताला काटकर चोर चोरी का प्रयास कर रहा था। वह अंदर घुस भी चुका था। और बैंक के ठीक पीछे वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन का बंगला है। ऐसे में पुलिसिंग पर सवाल उठने शुरू हो गए है कि आखिर बैंक का ताला एक चोर ने कैसे तोड़ सकता।

बैंक में चोरी करने घुसा चोर गिरफ्तार

बुधवार की सुबह तकरीबन 5 से 6 बजे के बीच की घटना है। चोर ने यूको बैंक का ताला काटा और अंदर घुस गया। ठीक सुबह 6 बजे के करीब बैंक में झाड़ू-पोछा करने वाली महिला कर्मी आई। महिला ने सबसे पहले एटीएम वाली जगह में सफाई की। उसकी नजर सीधे बैंक के टूटे तालो पर गई। यह देखकर वो डर गई, उसने तुरंत, जिस मकान में बैंक है, उसके मालिक को फोन करके बताया। उसके बाद मकान मालिक ने बैंक के मैनेजर सत्यदीप त्रिपाठी को सूचना दी। फौरन वैशालीनगर पुलिस थाने को इसके बारे में बताया गया। तब तक आसपास के लोग जमा हो चुके थे। लोगों की भीड़ बाहर थी। पुलिस आई और अंदर घुसे चोर को पकड़ लिया गया।

महिला सफाईकर्मी की सतर्कता आई काम

थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि जैसे ही हमे सूचना मिली हमने फौरन पेट्रोलिंग पार्टी को मौके के लिए रवाना किया। वहां देखा तो बैंक का ताला टूटा हुआ था, और आरोपी बैंक के अंदर छुपकर बैठा था। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनबंधु सफा को गिरफ्तार किया गया। यूको बैंक की महिला सफाईकर्मी की सतर्कता के चलते बड़ी घटना होने से टल गई।