सोमवार दोपहर ताजनगरी के कस्बा तांतपुर स्टेशन पर अभाविप के कार्यकताओं के साथ गांव के बच्चों ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जगनेर के अभाविप के कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे के युवतियां और बच्चे मौजूद रहे।
तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा लावण्या के आत्महत्या के मामले में रोष जताया। स्कूल प्रशासन पर जबरन धरमतांतरण के दवाब का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर सांप्रदायिक तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। अभाविप के राष्टीय महामंत्री निधि त्रिपाठी और राष्ट्रीय मंत्री मुथु रामलिंगम 14 फरवरी को छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उन्होंने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, यह वाकया तमिलनाडु सरकार की गलत नीतियों को दर्शाता हैं। इस दौरान अभाविप के जिला सह प्रमुख मनीष सिकरवार, मुनेश तिवारी, जवाहर सिंह, संदीप, अर्जुन सिंह, अरुणा, प्रियंका, कल्पना सिंह, वसुंधरा, नवनीश अवंतिका, तनु, अंकित, पूनम, करिश्मा आदि प्रमुख रूप से विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।