पाटन थानांतर्गत खैरी तिराहा के पास रांझी निवासी 23 वर्षीय अनिकेत बर्मन की मौत हो गई। एसआई दुर्गेश मरावी के मुताबिक युवक अंकित बर्मन की ससुराल पाटन के कोनी कला गांव में है। जहां वह किसी कार्य से अपने ससुराल आया हुआ था। वहीं देर रात बाइक से वापस घर लौटते वक्त तेज रफ्तार से जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही रही हंस राज ट्रैवल्स की बस ने सीधी टक्कर मार दी। बस की टक्कर से अनिकेत उछलकर दूर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।
हादसे की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची जहां अनिकेत को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना प्राप्त होते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को जप्त कर लिया है।