वनांचल ग्राम कारूटोला के ग्रामीणों ने सांसद संतोष पांडे से मुलाकात कर गांव के विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के जिला विशेष आमंत्रित सदस्य ठाकुर परमानंद सेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कारूटोला में छत्रपति गढ़ माता मंदिर प्रांगण में 10 नग सोलर लाइट लगाने की मांग की। क्योंकि नवरात्रि के दौरान भक्तों की आवाजाही रात्रि में भी रहती है और अंधेरा होने से अनहोनी की आशंका रहती है।
इसलिए सोलर लाइट लगाने से प्रांगण जगमग हो जाएगा। साथ ही मंदिर जाने वाले मार्ग में सीसी रोड बनाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष आबिद खान, चंद्रसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सेन, पुजारी धनराज, रतन, ग्राम प्रमुख मयालाल, रामू खम्हन, फगवा राम, कृष्णा राम, शिवकुमार मंडावी उपस्थित रहे। सांसद ने राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।