छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इंडियन आर्मी ब्लड बैंक राजनांदगांव के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

त्वरित ख़बरें - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया 30 यूनिट रक्तदान

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इंडियन आर्मी ब्लड बैंक राजनांदगांव के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा 30 यूनिट रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंतपुर के थाना प्रभारी राजेश साहू ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसकी जानकारी साझा किया गया। नशीले पदार्थों का सेवन से लगातार बढ़ते अपराध को रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। शिक्षा के प्रति एक नई पहल के तहत रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रवेश परीक्षा के तैयारी में लगने वाले पुस्तक देकर सम्मान किया गया।

इस शिविर में यामिनी साहू, भूपेश साहू, मोहित वैष्णव, मोमन कुमार, गोविंद सिंन्हा, कुनाल, सोमेश, संदीप सिंन्हा, राहुल देव साहू, लुकेश, शुभम साहू ,जागेन्द्र देवांगन, अभिषेक सोरी, रुपेश जयसवाल, विवेक वर्मा, मनीष साहू , सत्यम ओझा, उपेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, झामन वर्मा, झनक साहू, सन्नी साहू, भूपेश साहू, तामेश्वर धनकर आदि रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित अजमानी, चंदन साहू, परमानंद सेन, टिकेश्वर राजपूत, भीषम साहू, अमन देवांगन, सूरज रामटेके, अविनाश वैष्णव, अमन सहारे, अनिकेत साहू, मुकेश मंडावी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।