चिचोला इलाके में उरडबरी में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार चला रहे पिता और उनकी पुत्री को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम क्लीयर कराया।
गनापगर निवासी सुखदेव संभरकर अपनी बेटी ईशा और पत्नी संध्या के साथ रायपुर जा रहे थे। तीनों अपनी कार सवार थे। उनकी कार उरईडबरी में पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक ओडी 04 एल 9281 के चालक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।