अवैध प्लाटिंग कर धोखाधड़ी से बेचने का मामला

त्वरित ख़बरें - लुकेश साहू की जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने के मामले में पटवारी की गिरफ्तारी के लिए सीएम से मिला

नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम अरसनारा में जुनवानी निवासी सैनिक लुकेश साहू की जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर धोखाधड़ी से बेचने के मामले में पटवारी सहित एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। लुकेश कश्मीर के रजौरी में बीएसएफ में पदस्थ है। उसकी जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दी गई ती।

इस मामले में लुकेश की शिकायत पर पुलिस ने 20 जनवरी 2022 को पटवारी तुलसी साहू समेत अन्य के खिलाफ धारा 420, 34, 120, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद से रोपी पटवारी और अजय कुर्रे फरार है। कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत भी खारिज कर दी है।

गिरफ्तारी नहीं होने को  लेकर लुकेश ने दो दिन पहले इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है। सैनिक के मुताबिक उसने वर्ष 2010 में पार्टनर अश्विनी चंद्राकर के साथ मिलकर अरसनारा में जमीन खरीदी थी।

उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके पटवारी ने मोदित पटेल, अजमेर सिंह, अखिलेश कालबेले के साथ मिलकर अवैध प्लाटिंग करके बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में मोदित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक मामले में पुलिस की विवेचना जारी है। फिलहाल पुलिस फरार पटवारी की तलाश में जुटी हुई है।