जबलपुर में ज्वेलर्स दुकान में लूट करने वाले इरानी गिरोह के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

त्वरित ख़बरें - फरार पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पूर्व में 7000 इनाम की घोषणा भी जबलपुर एसपी द्वारा की गई थी

जबलपुर के चरंगवा थाना अंतर्गत ज्वेलर्स दुकान में लूट करने वाले इरानी गिरोह के दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनसे पल्सर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और ज्वेलर्स की दुकान में छीने गए सोने के जेवर जप्त किए गए।

पुलिस के मुताबिक बृजेश सोनी उम्र (23 वर्ष) निवासी बिजोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिजोरी मेन रोड पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में दो लड़के पल्सर क्रमांक एमपी 04 वीसी 9850 से मोटरसाइकिल से आए हुए थे। वहीं उनके पीछे दो लड़के मोटरसाइकिल खड़े कर ज्वेलर्स खरीदने के लिए झुमकी और टॉप्स दिखाने को कहा गया। जिसमें ज्वेलर्स द्वारा एक डिब्बे में 6 जोड़ी सोने की झुमकी और दूसरे डिब्बे जिसमें सोने के कान के एक जोड़ी टॉप्स, चांदी की 1 जोड़ी झुमकी सहित एक जोड़ी कान की बाली छीन कर मोटरसाइकिल में युवक फरार हो गए। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मुखबिर से सूचना मिली जबलपुर से पल्सर में सवार दो लड़के गोटेगांव की तरफ जा रहे हैं। जहां पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी भोपाल निवासी मोहसिन खान उम्र (30 वर्ष) और मुस्तफा खान उम्र (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह अपने 4 साथियों साहिल खान, खेबर खान, अबूतराब खान और गब्बर खान के साथ मिलकर यह घटना को अंजाम दिया था। वहीं प्रकरण में फरार पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पूर्व में ₹7000 इनाम की घोषणा भी जबलपुर एसपी द्वारा की गई थी।