जबलपुर के थाना बरेला के गौर चौकी अंतर्गत हाईवे में लोडिंग ऑटो और बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसमें घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे। जो नशे की हालत में थे। लोडिंग ऑटो से टकराने के बाद बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। जिन्हें एंबुलेंस से जबलपुर के मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया।
घटनास्थल में पहुंचे एडीशनल एसपी
एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया गौर चौकी के पास लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 20 एलबी 3483 और बाइक की टक्कर हुई। गौर चौकी में ऑटो को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। दोपहर के 2 बजे करीब गुप्तेश्वर निवासी भूरा बर्मन उम्र (22 वर्ष) अपने साथी गोलू बर्मन और प्रवीण बर्मन के साथ अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। तभी बाइक सवार और लोडिंग ऑटो की भिड़ंत से भूरा बर्मन के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रवीण बर्मन और गोलू बर्मन की हालत गंभीर है।
ऑटो में लोड थे सीमेंट के पोल
भिड़त के दौरान लोडिंग ऑटो में फेंसिंग के सीमेंट के पोल थे। जिसे जप्त कर बरेला थाना की गौर चौकी ले जाया गया। हादसे में दो घायल को एंबुलेंस के द्वारा मेडिकल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को लोडिंग वाहन के द्वारा पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।