खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमे IDBI बैंक की ब्रांच के ATM से अज्ञात अपराधियों ने 25 लाख रुपये का कैश (Cash) पार कर दिया. अपराधियों ने बगैर ATM को तोड़े इतने रुपयों की निकासी कर ली है. वहीं इस मामले में पुलिस ने पासवर्ड के माध्यम से रुपये निकाले जाने की आशंका व्यक्त की है.