खरोरा में जोहार संगवारी फुटबॉल क्लब के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका समापन रविवार को हुआ जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया जिसमे विजेता टीम को 1 लाख का इनाम एवं उप विजेता टीम को 50 हजार इनाम राशि दी गयी । फाइनल मैच नारायणपुर और दल्ली राजहरा के बीच खेला गया जिसमें नारायणपुर ने जीत दर्ज की दल्ली राजहरा की टीम उप विजेता रही।
इस मौके पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन मौजूद रहे ।
साथ ही खेल महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण जैन प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव बबलू भाटिया, हर्षित योगेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मंडल अध्यक्ष सीटू भाटिया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन मौजूद रहे ।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने आयोजन की सराहना की और खिलाडियों को बधाई दीl