शराबबंदी के वादे से मुकर रही कांग्रेस सरकार के बयान का भाजपा ने जताया निरोध

त्वरित ख़बरें - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान का भाजपा ने जताया निरोध

 अपने शराबबंदी के वादे से मुकर रही कांग्रेस सरकार और पीसीसी चीफ के शर्मनाक बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस को घेरते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सोनी एवं भाजपा ग्रामीण मंडल डोंगरगढ़ के अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम द्वारा संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा गया है की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता

राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा गंगाजल हाथ में लेकर किया गया था । जिस वादे पर कांग्रेस पूरी तरह मुकरती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी नहीं की जा सकती शराब छत्तीसगढ़ की संस्कृति का हिस्सा है और वेद पुराणों में भी चला है यह कहना कांग्रेस अध्यक्ष का एक शर्मनाक बयान है ओर इस बात को प्रमाणित करता है कि छत्तीसगढ़ की जनता को लेकर कांग्रेस किस प्रकार की सोच रखती है आज छत्तीसगढ़ की जनता और माताएं बहने अपने आप को कांग्रेस से ढका हुआ महसूस कर रही हैं राज्य में कांग्रेस के आने के बाद जहां शराब चौक चौराहों में भी आसानी से मिल रही है वही उसे संस्कृति का हिस्सा कहना कांग्रेस की सोच को प्रदर्शित करता है अपने आप को छत्तीसगढ़िया बताने वाली सरकार आज छत्तीसगढ़ की संस्कृति को शराब से जोड़ रही है मरकाम द्वारा दिया गया यह शर्मनाक बयान है छत्तीसगढ़ की संस्कृति शराब से जुड़ी हुई है साथ ही यह सनातन धर्म को भी बदनाम करता है हिंदू धर्म विरोधी रही कांग्रेस पार्टी ने आज वेदों और पुराणों में शराब का जिक्र करते हुए हिंदू सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया है प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए और जल्द से जल्द शराबबंदी की घोषणा की जानी चाहिए ऐसा ना करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री के  इसी की मांग भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जाएगी।