एन चंद्रशेखरन टाटा संस के दोबारा चेयरमैन बने

त्वरित ख़बरें - 5 साल के लिए हुई नियुक्ति; कंपनी बोर्ड ने दी मंजूरी

एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का दोबारा चेयरमैन बनाया गया है। यह नियुक्ति 5 साल के लिए है। आज कंपनी की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई। टाटा ट्रस्ट के बोर्ड और इसके चेयरमैन रतन टाटा ने मीटिंग में यह फैसला किया। यह मीटिंग कंपनी के मुख्यालय बॉम्बे हाउस में हुई। टाटा संस के बोर्ड ने चंद्रशेखरन के पिछले पांच साल के कार्यकाल की समीक्षा की। रतन टाटा इस मीटिंग में स्पेशल इनवाइटी थे। उन्होंने चंद्रशेखरन के कार्यकाल में प्रोग्रेस और प्रदर्शन को संतोषजनक बताया।