चिटफंड में डूबे पैसे वापस मिलने की जगी उम्मीद, आवेदन जमा करने निवेशकों की लग रही भारी भीड़ !!

त्वरित ख़बरें:-चिटफंड कंपनियों के झांसे में आकर रकम गंवाने वालों की सुध अब जाकर राज्य सरकार ने ली है. पीड़ितों की संख्या और ठगी की राशि का ब्यौरा एकत्र करने का काम शुरू कर दिया गया है................

चिटफंड कंपनियों के झांसे में आकर रकम गंवाने वालों की सुध अब जाकर राज्य सरकार ने ली है. पीड़ितों की संख्या और ठगी की राशि का ब्यौरा एकत्र करने का काम शुरू कर दिया गया है. जिसके लिए निवेशक 6 अगस्त तक फार्म जमा कर अपना आवेदन कर सकते हैं.  देश अभी कोरोना संक्रमण की चपेट में है इसीलिए सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते दिखे तो ज्यादातर निवेशक बिना मास्क के नज़र आये |

वर्तमान में सरकार द्वारा चिटफंड कंपनी में फंसे निवेशकों के जमा रकम को वापस कराने के लिए आवेदन लिया जा रहा है सरकार की मंशा बहुत ही पाक एवं पवित्र है किंतु उनके आदेश के अनुसार प्रशासन के द्वारा आमजन को कोई सहयोग नहीं मिल रहा है जो लोग आवेदन जमा करने के लिए जा रहे हैं उनको काफी तकलीफ हो रही है जिला कलेक्टर कार्यालय में तहसील कार्यालय में ब्लॉक स्तर पर भी जहां फार्म लिया जा रहा है उसमें लोगों को बहुत तकलीफ आ रही है ना ही उनको पावती दिया जा रहा है और न ही उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जा रहा है ।