भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल डोंगरगढ़ के ‘अ’ सीओबी बकरकट्टा के अंतर्गत ग्राम हाथीझोला, ‘स’ सीओबी कन्हारगांव के अंतर्गत घोटिया व ‘ई’ सीओबी गातापार के अंतर्गत ग्राम चंगुर्दा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को सोलर लाइट, खेलकूद की सामग्री, कपड़ा, बर्तन आदि का निःशुल्क वितरण किया गया।
40वीं वाहिनी के सेनानी रोमेश भाटिया के मार्गदर्शन में जवानों ने ग्रामीणों के बीच समय बिताया और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सेनानी भाटिया, सीओबी कमांडर अभिषेक कुमार सिंह, उप सेनानी विपुल वत्स, सहायक सेनानी रशपाल सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।