गुना: MP के गुना जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मोबाइल फोन चोरी करने की शंका में दो व्यक्तियों ने कथित रूप से एक दलित शख्स के कपड़े उतारकर उसकी दर्दनाक तरीके से मारपीट की। उनकी हैवानियत यहां भी नहीं रुकी। बाद में उन्होंने एक मोटे से लकड़ी के डंडे में आग लगाई तथा उससे भी दलित व्यक्ति को खूब पीटा।