जबलपुर की रांझी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन व दवा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

त्वरित ख़बरें - 200 रुपए में युवाओं को लगा रहे थे नशे की लत,

जबलपुर की रांझी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन व दवा बेचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया। उनके पास से 152 इंजेक्शन और 50 दवा जब्त किए। दोनों 200 रुपए में इंजेक्शन बेच रहे थे।

रांझी टीआई विजय सिंह परस्ते के मुताबिक सूचना पर मेजर किराना स्टोर के पास दबिश देकर एक्टिवा सवार दो आरोपियों को दबोचा गया। दोनों की पहचान मेजर किराना निवासी रमेश उर्फ लालू चौधरी के रूप में हुई। तलाशी में डिक्की में 121 नशीले इंजेक्शन, दवाएं और 4500 रुपए जब्त हुए। आरोपी की एक्टिवा भी जब्त कर ली गई। आरोपी पूर्व में भी इसी तरह नशीले इंजेक्शन बेचने के मामले में जेल जा चुका है।

पूछताछ के बाद दूसरा आरोपी गिरफ्तार

आरोपी रमेश ने पूछताछ में बताया कि उसे राजेंद्र श्रीवास द्वारा इंजेक्शन दिया जाता है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंजेक्शन व दवाओं का सेट तैयार कर युवाओं को 200 रुपए में बेचते थे। राजेंद्र के पास 42 नशीले इंजेक्शन और नशीली दवाएं मिली। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।