खुर्सीटिकुल में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, विधायक भोलाराम साहू ने रखी विकास कार्य की नींव

त्वरित खबरें : भूमिका रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के तहसील कुमरदा अंतर्गत ग्राम खुर्सीटिकुल में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास उनकी प्राथमिकता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होती है और गांव के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड निर्माण से ग्रामवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

विधायक ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा अध्यक्ष प्रताप घावड़े, वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साव, सेवानिवृत्त प्राचार्य के.आर. साहू, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष मोहित साहू, सरपंच तिलकी मानकर, उपसरपंच नेहा यादव, पूर्व सरपंच दुर्गा महानदिया सहित पंचगण, ग्राम पटेल योगेश उमरिया, ग्राम प्रमुख तिलक तारम, नरेंद्र साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता जाहिर की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण पूरा होने से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।