खैरागढ़ उपचुनाव में साहू समाज से टीकम का कांग्रेस से दावेदारी तय

त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिश्वास मार्केटिंग हेड - सामाजिक बैठक कर लिया गया निर्णय

 गंडई ,पडरिया 2 फरवरी  -  खैरागढ़ विधान के विधायक देवव्रत सिंह के  निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग साथ राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है | खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के घोषणा के पूर्व ही चुनावी सुगबुगाहट शुरू हो गई है | इसी तारतम्य में कई समाज के लोगों में दमखम दिखाना शुरू कर दिया है | जिसमें क्षेत्र साहू समाज भी पूरे क्षेत्र में सामाजिक बैठक कर दावेदारी करने की तैयारी में जुट गई है | 

खैरागढ़ विधानसभा के लिए 6 महीने के भीतर उपचुनाव होना अनिवार्य है | जिसके चलते मार्च से  पहले नया विधायक चुन लिया जाएगा 2018 में हुए चुनाव के दौरान 180440  मतदाता थे |  सभी राजनीतिक दल और कई समाज के लोगों ने अंद्रोणी सर्वे पूरी कर ली है | वर्तमान सर्वे के अनुसार लगभग 2 लाख 11हजार मतदाता आंकी गई है खैरागढ़ विधानसभा में मुख्य रूप देखा जाए तो क्षेत्र में लगभग 5 समाज की  बहुमुल्यता  है |  जिसमें साहू , लोधी और आदिवासी के मतदाता अधिक हैं जिनका मत ही निर्णायक होता है |  निजी तौर पर कराए गए सामाजिक सर्वे में बताई गई जानकारी के अनुसार साहू समाज से लगभग 62 हजार मतदाता ,लोधी समाज से लगभग 60 हजार मतदाता, आदिवासी समाज से लगभग 35 हजार तथा अन्य सभी समाज के लगभग 54 हजार मतदाता है जिससे पता चलता है कि साहू समाज का वोट निर्णायक होगा ज्ञात हो की साहू समाज के लोगों ने ग्राम पंचायत जगमड़वा के सरपंच टीकम साहू का नाम खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने के लिए तय किया है बताए गए जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को को गंडई क्षेत्र के ग्राम   भूरभुस्सी में साहू समाज की बैठक कीया गया  |  जिसमें खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के साहू समाज में 9 मंडल अध्यक्ष 54 ग्रामीण अध्यक्ष एवं 3 ब्लॉक अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे  | 

मिली जानकारी के अनुसार सरपंच संघ छुईखदान के अध्यक्ष टीकम साहू को कांग्रेस से दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए एकमत होकर मनोनीत किया गया है इस संबंध में पूछे जाने पर टीकम साहू ने बताया कि क्षेत्र में साहू समाज के सबसे ज्यादा मतदाता है जिनका वोट उपचुनाव के निर्णायक भूमिका निभाएगी इस बात को ध्यान में रखते हुए साहू समाज के निर्णय लिया गया हैं  कि साहू समाज से कांग्रेस के विधानसभा की टिकट के लिए दावेदारी किया जाएगा  | जिसमें उसका नाम सभी ने एकमत होकर प्रस्तावित किया है टीकम साहू ने बताया कि कार्यक्रम में साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में रामविलास साहू अध्यक्ष छुई खदान ,देवीदीन साहू सचिव छुई खदान ,धमन साहू अध्यक्ष खैरागढ़, विपिल  साहू जिला पंचायत सदस्य , रमेश साहू कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गंडई , लीला राम साहू उपाध्यक्ष ,बिशेषर साहू, भुनेश्वर साहू, सगुनराम हिरवानी, रामा साहू ,गोवर्धन साहू, नारद साहू ,परमानंद साहू, हुलेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे |