गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रायपुर में बदली व्यवस्था, 4 बजे बाद बंद रहेंगी शराब दुकानें

त्वरित खबरें: अरुण रिपोर्टिंग

रायपुर में आज निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, शारदा चौक से महादेव घाट तक रहेगा झांकी मार्ग

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकी का आयोजन शारदा चौक से महादेव घाट तक किया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

झांकी के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। झांकी के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है।

विसर्जन झांकी के मद्देनजर शराब दुकानों को शाम 4 बजे के बाद बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

गणेश उत्सव के समापन पर निकलने वाली झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित मार्ग एवं निर्देशों का पालन करने की अपील की है।