छत्तीसगढ़, के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योगों के विस्तार और राज्य में नई कारोबारी संभावनाएं विकसित करने पर रहेगा।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय सिंगापुर के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और कारोबारियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।
भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक एवं कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों और निवेश की संभावनाओं को सामने रखा जाएगा। सरकार की ओर से निवेशकों को राज्य में उपलब्ध सुविधाओं और औद्योगिक वातावरण की जानकारी भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में बाहरी निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य निवेश के साथ-साथ उद्योगों के विस्तार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। दौरे के दौरान संभावित निवेश और व्यापारिक साझेदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं पर नजर रहेगी।