27 सितंबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत रायपुर पहुंचेंगे। प्रभारी बनने के बाद यह उनका प्रदेश का पहला दौरा होगा। तीन दिवसीय दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और संगठन के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
बैठकों में कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और जिला-ब्लॉक स्तर पर पार्टी की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
वहीं, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कांग्रेस में विलय का मुद्दा भी इस दौरे में चर्चा में आ सकता है। रेणु जोगी और अमित जोगी की ओर से पार्टी के विलय और कांग्रेस में वापसी का प्रस्ताव पहले ही सामने आ चुका है। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने इस मामले पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। ऐसे में 27 सितंबर की बैठक के बाद इस मुद्दे पर तस्वीर कुछ स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।
सुखदेव भगत 27 से 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। उनके पहले दौरे को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।