राजनांदगांव। पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहू जूस सेंटर, मुक्तिबोध स्मारक परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नीम, आंवला और शीशम के पौधे पूर्वजों की स्मृति में रोपे गए। कार्यक्रम में सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों सहित शहर के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, राकेश इंदुभूषण ठाकुर, अमलेन्दु हाजरा, शीतला मंदिर के पुजारी राज दुबे महाराज, ढीमर समाज के पूर्व अध्यक्ष लतखोर ढीमर, संदीप भट्टाचार्य, दीपक वर्मा, घुरू महाराज, चंद्रनाथ दुबे, अंकित दुबे, रवि प्रसाद, मोहन निषाद एवं जनहित मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन लाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान रानीसूर्यमुखी देवी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू के समक्ष रखी गई। इस मांग पर अध्यक्ष ने जल्द से जल्द रानीसूर्यमुखी देवी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सहमति प्रदान की।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। रानीसूर्यमुखी देवी की प्रतिमा स्थापना की सहमति मिलने के बाद उपस्थित लोगों ने इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।