दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच के तहत छत्तीसगढ़ में 7 अलग-अलग ठिकानों पर ED की टीमों ने एक साथ दबिश दी।
बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी से जुड़े ठिकाने पर भी हुई है। वहीं, दुर्ग में एक पूर्व पटवारी के घर पर भी ED की टीम पहुंची और जांच शुरू की।
सुबह से चल रही कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, ED की अलग-अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर पहुंचीं और दस्तावेजों समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की। कार्रवाई CGPSC घोटाले से जुड़े मनी ट्रेल और अन्य पहलुओं की जांच के तहत बताई जा रही है।
7 ठिकानों पर ED का एक्शन
CGPSC घोटाला मामले में ED की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।