भोजली तिहार पर ओपी चौधरी ने दी बधाई: कहा- पीढ़ियों से लोक विरासत को आगे बढ़ा रही पर्व की परंपरा...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

रायपुर, 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश की गौरवशाली लोकपरंपरा और संस्कृति के प्रतीक भोजली तिहार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और आपसी भाईचारे का सुंदर प्रतीक है। यह पर्व प्रदेश की ग्रामीण जीवनशैली और लोक आस्थाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।

सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक है भोजली

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भोजली केवल एक लोकपर्व नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता, सौहार्द और सामूहिक खुशियों की जीवंत अभिव्यक्ति है। भोजली तिहार से जुड़ी परंपराएं प्रदेश की संस्कृति और लोक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं।

प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ने कामना की कि भोजली दाई की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली बनी रहे। साथ ही सभी परिवारों के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार हो।