राजनांदगांव में आज होगा भोजली मेला: रानीसागर परिसर में शाम 4 बजे आयोजन, हरी-भरी भोजली लाने वालों को मिलेगा पुरस्कार

त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। शहर में विलुप्त होती जा रही पारंपरिक भोजली मेला की परंपरा को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से शनिवार 29 अगस्त 2026 को भोजली मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रानीसागर परिसर में शाम 4 बजे से आयोजित होगा।

मेले में हरी-भरी भोजली लेकर आने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पुरानी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है।

मेले में झूले और ठेले भी रहेंगे

आयोजन को पारंपरिक मेले का स्वरूप देने के लिए झूला, फुग्गा और विभिन्न प्रकार के ठेले लगाने वालों को भी आमंत्रित किया गया है। इससे मेले में बच्चों और परिवारों के लिए भी आकर्षण रहेगा।

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रानीसागर परिसर पहुंचकर भोजली मेले में शामिल हों और विलुप्त होती इस पारंपरिक संस्कृति को फिर से स्थापित करने में सहयोग करें।

इस संबंध में जानकारी जनहित मोर्चा के सचिव घनश्याम ने दी।