दुर्ग ,जिले में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। चार दिन बाद फिर विद्यार्थियों ने चक्काजाम कर स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि स्कूल में करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए केवल 4 शिक्षक ही मौजूद हैं।
विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, जिससे परीक्षा और भविष्य को लेकर छात्रों में चिंता है। छात्रों ने प्रशासन से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वे अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर और मंत्री से ही बात करेंगे। चार दिन के भीतर दूसरी बार हुए चक्काजाम से क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।