*धमधा तहसील में जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक संपन्न...
*आज शनिवार, 22 अगस्त 2026* को दुर्ग जिला साहू संघ *अध्यक्ष नंदलाल साहू जी* के निर्देशानुसार एवं दुर्ग जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शुभम साहू जी* के नेतृत्व में धमधा तहसील में युवा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
*कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम आराध्य माता कर्मा जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं पूजन-अर्चन कर किया गया।*
इस अवसर पर *दुर्ग जिला संगठन सचिव खिलावन साहू जी, सह- संयोजक वेद कुमार साहू जी, जिला साहू संघ महासचिव हेमनाथ (बिट्टू) साहू जी, धमधा तहसील साहू संघ अध्यक्ष श्री ताम्रध्वज साहू जी*, सहित वरिष्ठ समाजजन एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान युवाओं को इकाई, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला साहू संघ की संगठनात्मक व्यवस्था से जुड़ने, समाज के विभिन्न कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि—
“युवा केवल समाज की वर्तमान शक्ति नहीं, बल्कि समाज का भविष्य हैं। जब समाज का युवा संगठित, जागरूक और जिम्मेदार बनेगा, तभी समाज और अधिक मजबूत एवं प्रगतिशील बनेगा।”
बैठक में दिनेश साहू जी, छगन लाल साहू, नेहरू साहू, पीलू राम साहू, भूपेन्द्र साहू, रेखचंद साहू, गिरधारी साहू, किशन साहू, मोरध्वज साहू, ईश्वर साहू, चोमलाल साहू, दीपक साहू, खोमलाल साहू, राजू साहू, गोलू साहू, चोवा राम साहू, अनिल साहू* सहित अनेक युवा साथी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे