मचांदूर-चिरपोटी शक्ति केंद्र की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर मचांदूर में संपन्न...

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख

*मचांदूर-चिरपोटी शक्ति केंद्र की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर मचांदूर में संपन्न...

*भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के अंतर्गत मचांदूर-चिरपोटी शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज ग्राम मचांदूर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलमें संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उतई मंडल के अध्यक्ष शीतला ठाकुर उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान -प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति।मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण - नए मतदाताओं का नाम जोड़ना।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनना अपने उद्बोधन में शक्ति केंद्र प्रभारी सरस्वती साहू ने कहा कि -शक्ति केंद्र भाजपा की आत्मा है। बूथ जीता तो चुनाव जीता।हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और केंद्र व राज्यसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक का संचालन भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने किया। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किसान मोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवाब खान,संतोष साहू,लोकेश्वर चंद्राकर,ओमन लाल साहू,रामरतन मेश्राम,योगेश पटेल ललित देवांगन गजेंद्र साहू इमरान खान,अशोक देवांगन,जय प्रकाश साहू,आदित्य साहू,बजरंगी साहू, हेमंत साहू,हिकेश्वर साहू,नितेश साहू,नागेश्वर साहू,अजय यदु, गीतुराज साहू,धनराज साहू, बैशाखू राम साहू,सहित बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक, सह-संयोजक, मचांदूर,चिरपोटी, के बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक,बीएलए-2 एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*