*दार्जिलिंग।* विश्व हिंदू महासंघ भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी की संस्तुति एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री वीर शंकर की अनुशंसा पर दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल निवासी उदयन मुखोपाध्याय को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि उदयन मुखोपाध्याय संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची यथाशीघ्र संगठन के मुख्य कार्यालय को प्रेषित करें।