रायपुर ,में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने करीब तीन साल तक नाबालिग का यौन शोषण किया। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हुई।
पुलिस के मुताबिक, पहली बार गर्भवती होने पर नाबालिग को दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसे शादीशुदा महिला बताया गया। कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अस्पताल में उसकी डिलीवरी कराई गई।
डिलीवरी के बाद नवजात को दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया है और पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, फर्जी पहचान के आधार पर डिलीवरी कराने और नवजात को बेचने से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।