रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह महिला थाना के पास एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह महिला थाना के पास एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है|
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।