पंडवानी की अमर स्वर साधिका डॉ. तीजन बाई का दशगात्र कार्यक्रम 14 जुलाई को ग्राम गनियारी में

त्वरित ख़बरें

दुर्ग @  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण से सम्मानित ब्रह्मलीन डॉ. तीजन बाई के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके महाप्रयाण के उपरांत 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) को उनके गृह ग्राम गनियारी (भिलाई-3, जिला दुर्ग) में दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पारधी परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की पारंपरिक रस्में दोपहर 12 बजे तक संपन्न होंगी। इसके पश्चात दशगात्र की अन्य धार्मिक विधियां एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

शोकाकुल पारधी परिवार ने प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिकों, शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों तथा कला एवं संस्कृति जगत से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर ब्रह्मलीन डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।