हायर सेकेंडरी तिलईरवार में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति पर शपथ दिलाया गया....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

हायर सेकेंडरी तिलईरवार में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति पर शपथ दिलाया गया....

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत  छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति पर जागरूक करते हुए शपथ दिलाया गया और नशे के विरुद्ध सघन जन जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू द्वारा स्टॉफ सदस्यों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीण जनों को नशे से दूर रहने के लिए एवं एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया गया । जिससे इस गांव एवं अंचल में एक सकारात्मक वातावरण निर्मित हो रहा हैं । इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्टॉफ सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । प्राचार्य महोदय विजय कुमारन अय्यर जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को हमेशा नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू ने बताएं कि नशा छोड़व, जिनगी जोड़व क्योंकि नशा हमेशा नाश का कारण होता हैं। इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की की उपस्थिति एवं सहभागिता रही । कार्यक्रम में प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, असीम कुमार यदु, अनुराधा ढोक , सरोज भुआर्य , रेखा मुरकुटे, राजेश कुमार नेताम, जानकी वल्लभ तंबोली, जितेंद्र कुमार कश्यप , नोहर दास लिलहारे , पालक राम वर्मा , हरिश्चंद्र यादव, रीचा चंद्राकर,  हेमीन ठाकुर आदि सभी की उपस्थिति रही ।