भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-6 स्थित एलआईसी झोपड़ी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति भीड़ के बीच धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 348/2026 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सलाउद्दीन (36 वर्ष), निवासी सेक्टर-6 एफ मार्केट, भिलाई नगर के रूप में हुई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से धारदार हथियार रखने या लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।