ट्रक ने बच्ची को कुचला, 55KM तक पुलिस से भागा ड्राइवर; बैरिकेड्स तोड़ 120 की रफ्तार से मचाया आतंक

त्वरित ख़बरें:अरुण रिपोर्टिंग

 रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने पुलिस की रोकने की कोशिश को नजरअंदाज करते हुए कई बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की। करीब 55 किलोमीटर तक चले हाईवोल्टेज पीछा (चेज) के बाद पुलिस ने ट्रक को रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ाया। पीछा करने के दौरान कई पुलिस थानों की टीमें अलर्ट रहीं और जगह-जगह नाकाबंदी की गई। हालांकि चालक लगातार बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी जान बचाने के लिए हटना पड़ा।


करीब 55 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को घेरकर रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक तेज रफ्तार से बैरिकेड्स तोड़ते हुए भागता और उसके पीछे पुलिस वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं।


पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ दुर्घटना, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।