राजनांदगांव - थाना घुमका पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही यौन उत्पीड़न के आरोपी को किया गया गिरफतार

राहुल ओझा रिपोर्टिंग


राजनांदगांव - थाना घुमका पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही यौन उत्पीड़न के आरोपी को किया गया गिरफतार

 सोशल मीडिया फेसबुक से फोटो विडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफतार

 लगातार कर रहा था फेसबुक में फोटो, विडियो वायरल


नाम आरोपी – मारपल्‍ली राकेश पिता मारपल्‍ली श्रीनिवास उम्र 27 साल निवासी अलीपुर पोष्‍ट अलीपुर थाना जहीराबाद जिला संगारेड्डी तेलंगाना

         

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता लिखित आवेदन पेश किया कि मेरे नाम से किसी अनजान व्‍यक्ति के द्वारा फेसबुक में आई0डी0 बनाकर अश्लील फोटो, निजी फोटो, विडियो व मोबाईल को वायरल कर रहा है व मेरी निजता भंग कर रहा है कि आवेदन पर थाना घुमका में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

  प्रकरण महिला संबंधित होने से उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किर्तन राठौर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्रीमति मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी घुमका निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में घुमका पुलिस के लगातार आरोपी का मोबाईल लोकेशन ले रहे थे आरोपी का लोकेशन राजनांदगांव रेल्‍वे स्‍टेशन का पाये जाने से तत्‍काल टिम गठित कर रेल्‍वे स्‍टेशन राजनांदगांव में घेराबंदी कर पकडा गया । आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 18/06/2026 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है ।