हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा परमोधर्मः द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सेक्टर 5 चौक में माँ भारती की पूजा अर्चना कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता को तिलक लगाकर पुष्पो का हार से हुई।सेक्टर 5 चौक को तिरंगे झंडे से सजा दिया गया वहाँ भारत माता की जयकारों से पूरा चौक गूंज उठा गणतंत्र दिवस अमर रहे,जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है वो कश्मीर हमारा है वो सारे का सारा है के नारे लगे कार्यक्रम का मोर्चा युवाओ ने संभाला बिना किसी के सहयोग से पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया।कार्यक्रम के पश्चात लगभग 4500 आम जनमानस में प्रसाद स्वरूप में खिचड़ी बांटा गया।प्रसाद का आनंद भिलाई नगर वासियो ने लिया व पूजन कार्यक्रम को सराहा। स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया .??
जय माँ भारती ?