खरोरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक उद्यन बेहार के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री हेतु किये जा रहे परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 24.01.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के मो.सा. में विमल पान मसाला लिखा हुआ थैला में शराब लेकर परिवहन करते हुए छड़िया-पचरी की ओर जा रहे है जिस पर थाना प्रभारी रमेश कुमार मरकाम द्वारा तत्काल टीम गठित कर स.उ.नि. प्रेमलाल बंजारे को हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया। ग्राम नहरडीह मोड़ के पास मेनरोड छड़िया-पचरी मार्ग में घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये गये आरोपी 1. सिकेश मारकण्डे पिता कमल सिंह उम्र 20 साल साकिन बोहारडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार एवं 2. कमल सिंह पिता महासिंग मारकण्डे उम्र 50 साल साकिन बोहारडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार को मो.सा. क्रमांक सीजी 22 एम 5826 में विमल पान मसाला के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करतेह हुए घेराबंदी कर पकड़े। आरोपीगण से अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहे विमल पान मसाला के थैला में रखे 100 पौवा देषी मदिरा मसाला जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 18 लीटर जुमला किमती 11000 रूपये, एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मो.सा. क्रमांक सीजी 22 एम 5826 किमती 20000 रूपये को जप्त कर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 50/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण 1. सिकेश मारकण्डे पिता कमल सिंह उम्र 20 साल साकिन बोहारडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार एवं 2. कमल सिंह पिता महासिंग मारकण्डे उम्र 50 साल साकिन बोहारडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाने के निरीक्षक रमेश कुमार मरकाम, स.उ.नि. प्रेमलाल बंजारे, आरक्षक 2695 कुलदीपक वर्मा, आरक्षक 2546 राजेश वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।