शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सुरगी के छात्र गजेन्द्र साहू 12 वीं राजनांदगांव जिले में टापर...
राजनांदगांव - आदर्श गाव सुरगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला 12 वीं के कला संकाय के छात्र गजेन्द्र कुमार साहू पिता हेमंत कुमार साहू 95 प्रतिशत अंकों के राजनांदगांव जिले में टापर बने हैं। गजेंद्र साहू प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनके पिता हेमंत साहू सफाई कर्मचारी हैं एवं माता देवंतीन साहू गृहणी है। उनके बड़े पिता जी दिलीप कुमार साहू साकेत साहित्य परिषद सुरगी के पूर्व अध्यक्ष,एक अच्छे गीतकार एवं चर्चित उद्घोषक है। छात्र गजेन्द्र को कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, राजनांदगांव बीईओ राजू साहू,
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुरगी के प्राचार्य यादव राम साहू
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुकृत दास साहू, सरपंच सुग्रीव साहू
योगेश गौतम ,उनके प्रिय व्याख्याता सुशील शर्मा ने अगस्त माह मे ही गजेंद्र के जिला मे टॉप करने की भविष्यवाणी कर दिए थे और ,वीरेंद्र टेम्भुरकर ,बसंती शर्मा ,शिवम झा ,किरण साहू गीतांजलि मेडम,हीरा ठाकुर ,स्मिता मिश्रा दिनेश सिन्हा, वंदना देवांगन ,चारुलता भौतमांगे, साकेत साहित्य परिषद सुरगी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर, दिलीप कुमार साहू,लखन लाल साहू लहर, धर्मेंद्र पारख मीत,महेश साहू सर, डोहर दास साहू सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। इस होनहार छात्र को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सम्मानित किया और विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह जी से सम्मानित होने के लिए अधिकारियों के साथ रवाना हो गए हैं।