राजनांदगांव तहसील कार्यालय में कोरोना का कहर

त्वरित ख़बरें - तहसीलदार , रीडर सहित पटवारी और अन्य स्टाफ संक्रमित

कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कोविड संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल टीम की ओर से तहसील कार्यालय परिसर में सैंपलिंग की गई। इस दौरान तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार के रीडर, पटवारी व अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यालय को सील कर लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य स्टाफ की सैंपलिंग की गई।

तहसीलदार की ओर से संपर्क में आए लोगों को सैंपलिंग कराने की अपील भी की गई है। इधर तहसील परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कार्यालय को सील कर दिया गया है। लोगों को समझाइश दी गई है कि वे कार्यालय खुलने के बाद ही यहां किसी भी काम के लिए आएंगे। प्रायमरी कॉन्टैक्ट में आए लोगों की हिस्ट्री निकालकर सैंपल लिया जा रहा है। तहसीलदार के संक्रमित पाए जाने के कारण बांकल स्थित रेत खदान की सीमांकन रिपोर्ट नहीं आई है। एसडीएम अरूण वर्मा ने बताया कि तहसीलदार संक्रमित पाए गए हैं।