शिवजी की बारात के दौरान विवाद पश्चात मारपीट कर हत्या करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार...

त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान...

दुर्ग : दिनांक 16.02.2026 को प्रार्थी शिव कुमार गोड, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर, दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू दिनांक 16.02.2026 को शिवजी की बारात देखने गया था, जहाँ पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट कर अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया गया, जिससे गंभीर चोट आने पर उसे उपचार हेतु सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 3(5) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। संदेहियों की पहचान कर विभिन्न स्थानों से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के कारण विवाद कर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से वार करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

▪️ घटना का कारण :

पुरानी बात को लेकर आपसी विवाद

▪️ घटनास्थल :

शक्ति नगर क्षेत्र, शिवजी बारात मार्ग, थाना मोहन नगर, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. करण उर्फ बाटा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

2. मनीष देशमुख उर्फ पाडू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

3. अश्वनीद चंद्राकर, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

4. आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

5. शुभम देवांगन उर्फ राजा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

6. जितेश वर्मा उर्फ पोगो, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

7. आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार

▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी एवं उनकी टीम, विशेषकर विवेचना अधिकारी, साइबर सेल सहयोगी स्टाफ तथा पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार के विवाद या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।